मैं बचपन से फ्री फायर का फैन हूं।
रोज़ गेम खेलता था और बड़े क्रिएटर्स के वीडियो देखता था।
एक दिन मैंने सोचा, क्यों ना मैं अपनी खुद की फ्री फायर 3डी स्टोरी बनाऊं?"
इसलिए मैंने अपना गेमिंग सेटअप और एक 3डी कैरेक्टर बनाना शुरू किया।
बहुत मेहनत के बाद मैंने अपना पहला 3डी मैप तैयार किया।
हर चीज़ को डिटेल में बनाया, ताकि सब कुछ रियल और सिनेमाई लगे।
ये मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना है।
आज मेरे पास सिर्फ एक कैरेक्टर, एक गेमिंग सेटअप और एक मैप है।
लेकिन यहीं मेरी यात्रा की शुरुआत है।
आने वाले समय में मैं और भी नए किरदार, एनिमेशन और कहानियां बनाऊंगा।
मैं चाहता हूं कि एक दिन मेरी 3डी फिल्में दुनिया देखें।
क्योंकि अगर सपने बड़े हो तो शुरुआत छोटी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।